Prayagraj: युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सभी हिरासत में

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोती गांव में पूर्व प्रधान विनोद सिंह के पुत्र कुश सिंह (20) की हत्या के मामले में गांव के ही पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात के बाद ही चारों को हिरासत में ले लिया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बृहस्पतिवार आधी रात के बाद पूर्व प्रधान विनोद सिंह की तहरीर पर पूर्व प्रधान बच्चालाल यादव निवासी नैनी, पिंटू यादव निवासी विशंभरपुर, सुरेश यादव निवासी गोती गांव और उसके पुत्र कमल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विनोद सिंह का आरोप है कि बच्चा लाल यादव से पूर्व में जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर वह लगातार धमकी दे रहा था। जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को ही लेकर उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को कल ही पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर ली गई है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj: युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सभी हिरासत में #CityStates #Prayagraj #PrayagrajNewsToday #PrayagrajCrimeNews #MurderNewsToday #SubahSamachar