Kangra News: गमरू एसटीपी के पानी से बुझेगी आग, दो वार्डों में बनेंगी हाईड्रेंट पोस्टें
शामनगर और रामनगर में मिलेगा उपचारित पानी, दमकल विभाग को मिलेगी सुविधाआगजनी की घटना के दौरान पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मिलेगी मददसंवाद न्यूज एजेंसी धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में आग की घटनाओं के दौरान पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अब गमरू स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के ट्रीटेड वाटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए शामनगर और रामनगर वार्ड में विशेष हाईड्रेंट पोस्टें बनाई जाएंगी, जहां से आग बुझाने के लिए उपचारित पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इस व्यवस्था से दोनों वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाओं के दौरान दमकल विभाग को पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।योजना के तहत गमरू में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जल शक्ति विभाग की ओर से स्थापित एक लाख 40 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शामनगर और रामनगर में हाईड्रेंट पोस्टें स्थापित कर गमरू एसटीपी से उपचारित पानी पहुंचाया जाएगा। इन पोस्टों का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के समय पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करना है। इसका लाभ यह होगा कि रामनगर और शामनगर जैसे सीमांत वार्ड क्षेत्रों में जहां तंग रास्ते हैं वहां आग की घटना के दौरान पानी उपलब्ध हो सकेगा। कई बार आग बुझाने के लिए लगातार पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एसटीपी से उपचारित पानी की आपूर्ति की व्यवस्था होने से अग्निशमन कार्यों के लिए पानी के अतिरिक्त स्रोत का इस्तेमाल किया जा सकेगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित पानी का उपयोग गैर-पेय जरूरतों के लिए किया जा सकता है। आग बुझाने के लिए इस पानी का इस्तेमाल करने से पेयजल पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है। प्रस्तावित व्यवस्था शहर की आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।गमरू में स्थित एसटीपी प्लांट से ट्रीटेड पानी को शामनगर और रामनगर वार्ड में पहुंचाया जाएगा। इन वार्डों में हाईड्रेंट पोस्टें स्थापित की जाएंगी, ताकि एसटीपी से उपचारित पानी का उपयोग अग्निशमन कार्यों के लिए अतिरिक्त स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। - सुमित विमल कटोच, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग धर्मशाला
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 17:22 IST
Kangra News: गमरू एसटीपी के पानी से बुझेगी आग, दो वार्डों में बनेंगी हाईड्रेंट पोस्टें #FireWillBeExtinguishedUsingWaterFromTheGamruSTP;HydrantPostsWillBeSetUpInTwoWards. #SubahSamachar
