अलर्ट: गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत, जानिए क्या है शमोंडा वायरस और ये कितना खतरनाक

जूनोटिक बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ाती रही हैं। ये ऐसे संक्रामक रोग हैं जो जानवरों से मनुष्यों में प्राकृतिक रूप से फैलते हैं। हाल ही में अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से अमेरिका के वॉशिंगटन में संक्रमित गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की थी। अब फ्रांस से आ रही जानकारी एक नई चिंता बढ़ा रही है। जानवरों में फैलने वाली एक बीमारी से इंसान की मौत का मामला सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। फ्रांस में 60 साल के व्यक्ति की मौत के बाद उसके शरीर में शमोंडा वायरस की पुष्टि हुई। यह वायरस मुख्य रूप से गायों में पाया जाता है। इससे संक्रमित गायों में बुखार, दस्त और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अब तक इसे इंसानों में बीमारी फैलाने वाला वायरस नहीं माना जाता था। यही कारण है कि इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। आखिर शमोंडा वायरस क्या है, इंसान तक ये कैसे पहुंचा और क्या इससे आने वाले दिनों में गंभीर खतरा हो सकता है आइए इस बारे में समझते हैं पूरी बात।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 12:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अलर्ट: गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत, जानिए क्या है शमोंडा वायरस और ये कितना खतरनाक #HealthFitness #National #ShamondaVirus #ShamondaVirusHumanInfection #Shamonda #ShamondaVirusSymptoms #ZoonoticDiseases #शमोंडावायरसक्याहै #शमोंडावायरसइंसानोंमें #शमोंडावायरसकेलक्षण #SubahSamachar