यूपी: सिर की हड्डियां चकनाचूर, पांच साल के मासूम को स्कूल बस ने कुचला; शिक्षिका के बिगड़े बोल, 4 घंटे प्रदर्शन
गोरखपुर के पिपराइच के नैयापार बुजुर्ग गांव में शनिवार को स्कूल बस से कुचलकर पांच वर्षीय हिमांशु की मौत के मामले में पुलिस ने बस में मौजूद शिक्षिका रानी मिश्रा का रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में उसे जमानत मिल गई। वहीं, हादसे के बाद मौके से भागे बस चालक मनोज कुमार की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सोमवार को स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की तैयारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय बस में कितने बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे और सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया जा रहा था। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। बस में मौजूद शिक्षिका को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसका शांतिभंग में चालान किया गया है। स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पूछताछ के दौरान बस संचालन और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 14, 2026, 10:52 IST
यूपी: सिर की हड्डियां चकनाचूर, पांच साल के मासूम को स्कूल बस ने कुचला; शिक्षिका के बिगड़े बोल, 4 घंटे प्रदर्शन #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurRoadAccident #SubahSamachar
