Una News: लोकनृत्य और भंगड़ा की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कालिया विधायक गगरेट ने शिरकत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। इसके उपरांत ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, भंगड़ा, एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं तथा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:23 IST
Una News: लोकनृत्य और भंगड़ा की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
