Bareilly News: मम्मी मुझे माफ करना लिखकर युवती ने लगा लिया फंदा

बरेली। सदर कैंट इलाके में बुधवार को एक युवती ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती के कई कारणों से अवसाद में होने की बात सामने आई है।सिविल लाइंस स्थित एलए अपार्टमेंट निवासी अर्चना पंकज ने बुधवार शाम पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी अंशिका सिंह उर्फ कुकी (22) ने दोपहर करीब तीन बजे जान दे दी। जानकारी मिलने पर मृतका के चाचा मोहित कुमार ने अंशिका को पंखे से नीचे उतारा। उसे तुरंत कैंट बोर्ड अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे दो निजी अस्पताल भी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव को वापस सदर कैंट स्थित घटनास्थल पर रख दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुसाइड नोट मिलने के बाद फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।सुसाइड नोट में लिखा दर्दसीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सुसाइड नोट में अंशिका के अवसाद में होने के कई कारण बताए हैं। लिखा है कि चाचा और मम्मी मुझे माफ कर देना, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। इसके पीछे उसने जेनरेशन गैप को वजह लिखा। लिखा कि मैं किसी से बात करती थी तो लोग उसे दूसरी तरह से देखते थे। पड़ोस की युवती का नाम लिखा कि दीदी कहती थीं कि अंशिका से जो बात करेगा, वह उससे बात नहीं करेंगी। पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पिता की मौत के बाद मां कर रहीं आईटीबीपी में नौकरी पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि अंशिका के पिता सत्येंद्र सिंह आईटीबीपी में तैनात थे। उनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह अंशिका की मां को आईटीबीपी दिल्ली में नौकरी मिली थी। मां को पुलिस ने सूचना दी तो वह दिल्ली से आ रही हैं। अंशिका की छोटी बहन लखनऊ में और भाई विशाखापत्तनम में पढ़ाई कर रहा है। वह यहां चाचा व बुआ के साथ रहती थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मम्मी मुझे माफ करना लिखकर युवती ने लगा लिया फंदा #FollowingTheSupremeCourt'sDirective #TheICUFacilitiesAtPrivateHospitalsWillBeInspectedToCheckForComplianceWithStandards. #SubahSamachar