Bilaspur News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मिठाइयों के सात सैंपल

ड्राई फ्रूट पंजीरी लड्डू, सोन पापड़ी, बेसन लड्डू समेत मिठाइयों के नमूने भेजे जाएंगे लैबविभाग ने दुकानदारों को दिए सावधानी बरतने के निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिलासपुर शहर में मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण कर सात सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए गए।विभाग की टीम ने ड्राई फ्रूट पंजीरी लड्डू, सोन पापड़ी, ड्राई फ्रूट बेसन लड्डू, पतीसा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और चमचम के एक-एक सैंपल लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।विभाग त्योहारी सीजन में लगातार सैंपल लेकर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रख रहा है। साथ ही दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bilaspur News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मिठाइयों के सात सैंपल #FoodSafetyDepartmentCollectsSevenSamplesOfSweetsDuringTheFestiveSeason #SubahSamachar