UP: वाराणसी में जनरल स्टोर संचालक की हत्या में 500 कैमरे की फुटेज खंगाली, 15 लोगों से पूछताछ; जांच जारी
Varanasi Crime: रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अब तक 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। वहीं हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस टीमों ने अखरी बाईपास, डाफी टोल प्लाजा से लेकर लंका क्षेत्र तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस की एक टीम चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में स्थित जितेंद्र पटेल की विवादित जमीन पर भी पहुंची और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। वहीं सीरगोवर्धनपुर निवासी एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 00:20 IST
UP: वाराणसी में जनरल स्टोर संचालक की हत्या में 500 कैमरे की फुटेज खंगाली, 15 लोगों से पूछताछ; जांच जारी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
