Mandi News: फुटबाल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
जोगिंद्रनगर के एथलेटिक सेंटर में प्रशिक्षण शुरू समर सीजन में 50 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षणसंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश खेल सेवा एवं युवा विभाग के एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में अब एथलेटिक्स के साथ फुटबाल खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर सीजन के दौरान 50 से अधिक युवा खिलाड़ी फुटबाल की बारीकियां सीखने के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। फुटबाल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मोहित की अगुवाई में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल रणनीतियों का अभ्यास कराया जा रहा है। विभाग की योजना के तहत निकट भविष्य में फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय धावक सावन बरवाल सहित राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकीं धाविकाएं शालू और आस्था भी इसी केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। बुधवार को खेल मैदान में प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के खेल प्रशिक्षक नेत्र सिंह ने कहा कि एथलेटिक सेंटर में एथलेटिक्स के अलावा अब फुटबाल खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द खेल मैदान में फुटबाल के रोचक मुकाबलों का भी आयोजन किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 16:08 IST
Mandi News: फुटबाल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच #FootballTalentsToGetANewPlatform #SubahSamachar
