Noida News: फुटबॉल के लिए ट्रायल 13 को
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल ट्रायल आयोजित होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में यह प्रतियोगिता होगी। 13 मार्च को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय फुटबॉल के ट्रायल होंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 14 मार्च को मेरठ के तोपखाना स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:57 IST
Noida News: फुटबॉल के लिए ट्रायल 13 को #FootballTrialsOn13th #SubahSamachar
