Una News: सोलर परियोजना के समीप जंगल में लगी आग, पाया काबू

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अघलौर क्षेत्र में सोलर मेगावाट परियोजना के समीप जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग और अग्निशमन विभाग बंगाणा की टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से सोलर परियोजना सहित आसपास की वन संपदा को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।जानकारी के अनुसार मंगलवार को अघलौर क्षेत्र में जंगल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि कुछ शरारती तत्व जंगल में आग लगाकर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और अग्निशमन विभाग बंगाणा को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित कर लिया। अग्निशमन विभाग बंगाणा के सह प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग के पास वर्तमान में तीन अग्निशमन वाहन और 23 कर्मचारी तैनात हैं। जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 23:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: सोलर परियोजना के समीप जंगल में लगी आग, पाया काबू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar