Una News: पूर्व सैनिक भवन का शिलान्यास आठ को
ऊना। पूर्व सैनिक भवन का शिलान्यास आठ नवंबर रविवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। यह समारोह रामपुर हरोली पुल के पार गांव रोड़ा में आयोजित होगा। शिलान्यास समारोह के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जल शक्ति विभाग के भवन रोड़ा, हरोली में प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। लीग के चेयरमैन कैप्टन शक्ति चंद ने सभी पूर्व सैनिकों से परिवार सहित समारोह में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व सैनिक आठ नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे समारोह स्थल पर पहुंचें और इस शुभ अवसर के साक्षी बनें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:21 IST
Una News: पूर्व सैनिक भवन का शिलान्यास आठ को #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
