हरिद्वार: कॉलेज जा रही विवाहिता को युवतियों ने बीच सड़क पर पीटा, दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

धनौरी के एक कॉलेज में पढ़ने जा रही विवाहिता से चार युवतियों ने जमकर मारपीट कर दी। युवतियों ने बीच सड़क पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया परवायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी केकॉलेज जाती है। आरोप है कि वह कॉलेज की पढ़ाई संबंधित फाइल बनवाने के लिए कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए बाजार में आई थी। इसी दौरान पहले से ही मौजूद दौलतपुर गांव की दो और जसवावाला गांव की एक व धनौरी गांव की एक युवती ने विवाहिता को घेर लिया। उसके साथ कॉलेज के पास पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात आसपास के लोगों ने किसी तरह से विवाहिता को युवतियों से छुड़ाया, मगर जाते-जाते आरोपियुवतियां विवाहिता को जान से मारने की धमकी दे गईं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस चौकी धनौरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवतियों से उसे जान का खतरा है, इसलिए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि, वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर सके। सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरिद्वार: कॉलेज जा रही विवाहिता को युवतियों ने बीच सड़क पर पीटा, दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल #CityStates #Haridwar #Uttarakhand #GirlsBeatenMarriedWoman #Fight #ThreatenedWithDeath #VideoViral #GirlsFight #WomenFight #SubahSamachar