आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, एक की हालत गंभीर; वाहन में फंसा आधा शरीर

UP Road Accident:आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार के पास बरडीहा मोड़ स्थित आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आर्टिका कार के सामने चल रहे ट्रेलर से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्टिका कार तेज गति से वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बरडीहा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक की अस्पताल मेंमौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अपना नाम अजमल आलम पुत्र लाल मोहम्मद बताया। स्थानीय लोगों और पुलिसने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उसे क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। वहीं, कार चालक का आधा शरीर वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, एक की हालत गंभीर; वाहन में फंसा आधा शरीर #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar