Chamba News: सलूणी की चार प्रमुख सड़कें चार घंटे बाद यातायात के लिए बहाल

सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते चकोली-सलूणी मार्ग चांदल नाला, सलूणी-चंबा मार्ग घराट नाला, भलेई-सलूणी मार्ग भलेई नाला और घरिंडू-सलूणी मार्ग सियूल नाला के समीप भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गए।इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों और श्रमिकों को प्रभावित स्थलों पर भेजा। लगातार करीब चार घंटे तक मलबा हटाने का कार्य चला, जिसके बाद सभी मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया।मार्ग खुलने से यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण चैन सिंह, ओम प्रकाश, देसराज, प्रेम लाल, प्रभिया राम और राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के दौरान नालों के उफान पर आने से सड़कों पर मलबा आ जाता है, जिससे आवाजाही बार-बार प्रभावित होती है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई।उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और श्रमिकों को मौके पर भेज दिया गया था। समय रहते मलबा हटाकर सभी प्रभावित मार्गों पर यातायात सुचारु कर दिया गया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 16:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: सलूणी की चार प्रमुख सड़कें चार घंटे बाद यातायात के लिए बहाल #FourMajorRoadsInSalooniRestoredForTrafficAfterFourHours. #SubahSamachar