Kotdwar News: चार मेधावी बच्चों को भेंट की साइकिल
कोटद्वार। मलेशिया में कार्यरत कपिल शर्मा ने दीपावली पर अपने दिवंगत पिता एवं गढ़वाल राइफल्स के रिकॉर्ड ऑफिस में कार्यरत रहे स्व. जगदीश चंद्र शर्मा की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल भेंट की। शिक्षक गजेंद्र सिंह चौहान और संजय रावत के प्रयासों से यह पहल संभव हुई। शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि चयनित विद्यार्थी पढ़ाई में मेधावी होने के साथ अनुशासित भी हैं। साइकिल पाने वालों में कक्षा छह के वंश देवलियाल, कक्षा सात के प्रेम कुमार, कक्षा नौ के ललित और कक्षा दस की इशिता शामिल हैं। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने शिक्षकों की पहल की सराहना करते हुए कपिल शर्मा का आभार जताया और विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:12 IST
Kotdwar News: चार मेधावी बच्चों को भेंट की साइकिल #FourMeritoriousStudentsPresentedWithBicycles #SubahSamachar
