Aligarh: शेयर में निवेश के नाम पर 3.65 लाख की ठगी, शिक्षक दंपती से ठगे 42 लाख, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अब एटा के व्यक्ति संग 3.65 लाख रुपये की ठगी का मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया है। मामले में एटा सकीट क्षेत्र के विहारपुरा के वीनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर को युविका सान्याल नाम की युवती ने ग्रुप बुल रन पर्व में जोड़ दिया। इसके बाद सात जनवरी को दूसरे ग्रुप आईवीएल ग्रुप-455 में जोड़ दिया। इन ग्रुपों में उन्हें शेयर में निवेश कराने और अच्छा मुनाफा मिलने की पोस्ट दिखाई देने लगीं। इसी बीच 13 जनवरी को युविका ने कॉल कर निवेश के लिए प्रेरित किया। लालच में आकर वे राजी हो गए। उनका एकाउंट खोलकर 14 जनवरी से लेकर 24 जनवरी के बीच एप में नाम शामिल कर रुपये खातों में ट्रांसफर कराए गए। बाद में रुपये वापस मांगने पर कमीशन मांगने लगे तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एसएचओ साइबर थाना महेश त्यागी के अनुसार इस मामले को भी जांच में शामिल किया गया है। ग्रुप में ऐसे बंटे हुए हैं काम रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ग्रुप में सुनील बंसल रुद्रा शेयर का हेड है, जिसे ये लोग ग्रुप में प्रोफेसर कहते हैं। वहीं, उमंग ठाकुर, महीपाल सिंह, श्रवन कुमार, अन्नया शर्मा, शिवप्रकाश, सिमरन गुप्ता, अर्जुन मेहता, संघमित्रा गुहा, रितिक मेहरा, स्नेहा पटेल, वीएस साय शिवाकुमार, राहुल नायर, चिनमोय चट्टर, मोहम्मद याकूब, पूजा पटेल, सौरव विस्वास, पीतांबर लाल, बृजबाला शर्मा, अवनीत कौर इन्हीं की टीम का हिस्सा हैं, जो मुनाफा बताते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh: शेयर में निवेश के नाम पर 3.65 लाख की ठगी, शिक्षक दंपती से ठगे 42 लाख, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू #CityStates #Aligarh #ShareMarket #CyberCrime #CyberThagi #KhairAligarh #BihariColonyAligarh #AligarhCrimeNews #AligarhNews #SubahSamachar