Noida News: चांदी के सिक्कों से लेकर रामदरबार की बाजार में मांग

गणेश-लक्ष्मी के सिक्कों के साथ चांदी का कलश और रामदरबार बना पसंदतान्या सिंहग्रेटर नोएडा। धनतेरस के पास आते ही लोग सोने-चांदी के आभूषणों के साथ धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी में भी खास रुचि दिखा रहे हैं। ज्वेलरी शोरूम में सबसे अधिक मांग गणेश-लक्ष्मी की आकृति वाले सिक्कों की है। इसके अलावा चांदी के कलश और रामदरबार भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ज्वेलर्स विजय सोनी ने बताया कि धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए रोजाना करीब 20 से 25 ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं।धार्मिक खरीदारी में 45 हजार रुपये कीमत का चांदी का कलश आकर्षण का केंद्र रहा। अब तक इसे तीन से चार ग्राहकों ने खरीदा। वहीं 40 हजार रुपये की कीमत वाला 480 ग्राम का चांदी का रामदरबार भी ग्राहकों को खूब पसंद आया। ग्राहकों ने पूजा में इस्तेमाल होने वाली चांदी की अन्य वस्तुओं में भी रुचि दिखाई। धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने आधुनिक डिजाइन के आभूषणों के साथ धार्मिक महत्व रखने वाली वस्तुओं को भी प्राथमिकता दी। ग्रेटर नोएडा।चांदी के सिक्कों से सजा कलश बना धनतेरस पर आकर्षण का केंद्र।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: चांदी के सिक्कों से लेकर रामदरबार की बाजार में मांग #FromSilverCoinsToRamDarbar #ThereIsDemandInTheMarket #SubahSamachar