एक साथ जलीं बाबा, नाती और बेटे की चिताएं: हाईवे से 200 मीटर दूर खेत में गिरी तेज गति कार, वहीं मौजूद थे तीनों
जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार 200 मीटर दूर खेत में जा गिरी। रफ्तार अधिक होने से कार खेत में पत्थर से टकराने के बाद तीन बार पलटा खाते हुए देवस्थान बनवा रहे जवाहर सिंह (75), उनके बेटे हरवीर (45) और पौत्र अंकित (25) को रौंदते हुए करीब 70 मीटर दूर जाकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 09:08 IST
एक साथ जलीं बाबा, नाती और बेटे की चिताएं: हाईवे से 200 मीटर दूर खेत में गिरी तेज गति कार, वहीं मौजूद थे तीनों #CityStates #Mathura #Accident #UpPolice #SubahSamachar
