Sonipat News: शहर में तीसरे दिन कूड़े का उठान हुआ शुरू, पार्षद व मेयर कर्मियों से मिले

सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ड्राइवरों और हेल्परों की ओर से की जा रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। शहर से तीसरे दिन कूड़ा उठान का काम शुरू हो गया है। गत चार दिन से सफाई का टेंडर खत्म होने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। गलियों के नुक्कड़ पर कूड़े के ढेर लग रहे थे। वेतन और ईएसआई की राशि समय पर नहीं मिलने से कर्मचारी हड़ताल पर थे। जब मेयर राजीव जैन ने हड़ताल में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद नगर निगम और जेबीएम कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। महापौर ने कंपनी अधिकारियों को लंबित वेतन जारी करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों के बीच जिला परिषद सदस्य संजय बड़वासनी, पार्षद राजकुमार शर्मा और राजेश मलिक भी पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया। महापौर के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में जमा कराया गया तो हड़ताल समाप्त करने की घोषणा हुई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। मेयर राजीव जैन ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में हर महीने की 10 तारीख तक उनका वेतन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना जरूरी है। ईएसआई और अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में सफाई ठेका खत्म होने के कारण सफाई न होने से सड़क किनारे एकत्रित क

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: शहर में तीसरे दिन कूड़े का उठान हुआ शुरू, पार्षद व मेयर कर्मियों से मिले #GarbageCollectionResumedInTheCityOnTheThirdDay;TheCouncilorAndMayorMetWithTheSanitationWorkers. #SubahSamachar