Noida News: खो-खो में गौतमबुद्ध नगर की लगातार दूसरी जीत

- सहारनपुर को 20-0 से हराकर मजबूत की दावेदारीनोएडा (संवाद)। बागपत के श्री गोपीचंद महाविद्यालय में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य खो-खो चैंपियनशिप-2026 में गौतमबुद्ध नगर की सीनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने शनिवार को सहारनपुर को 20-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। मुकाबले में शुरुआत से ही गौतमबुद्ध नगर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बेहतरीन तालमेल, तेज खेल और सटीक रणनीति के दम पर टीम ने सहारनपुर को कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले टीम ने अपने पहले मुकाबले में मुजफ्फरनगर को 17-8 से हराया था।लगातार दो जीत के बाद खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में उत्साह है। जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टीम अब अगले मैच में जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: खो-खो में गौतमबुद्ध नगर की लगातार दूसरी जीत #GautamBuddhaNagar'sSecondConsecutiveWinInKho-Kho. #SubahSamachar