हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण अग्निकांड, छह ट्रैक्टर जलकर राख; दमकल विभाग मौके पर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है। घुमारवीं के बल्लू के पास स्थित स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में आग लगने से छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एजेंसी में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़े ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि छह ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का नहीं चला पता फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। आग लगने की वजह और घटना से हुए कुल आर्थिक नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 10:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण अग्निकांड, छह ट्रैक्टर जलकर राख; दमकल विभाग मौके पर #CityStates #Bilaspur #Shimla #HimachalPradesh #GhumarwinFireNews #SwarajMazdaTractorAgencyFire #BilaspurHimachalNews #SixTractorsBurnt #GhumarwinLatestNews #BalluGhumarwinFire #SubahSamachar