Hathras News: चंदपा में कूलर से करंट लगने पर बच्ची की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्ट, परिवार में छाया मातम

चंदपा कोतवाली के नगला मंशा गांव में 15 जून देर रात एक दुखद घटना हुई। एक 10 वर्षीय बच्ची की कूलर में करंट आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने भाई के साथ घर पर थी। जानकारी के अनुसार, बनी सिंह की बेटी वैष्णवी अपने छोटे भाई के साथ घर पर थी। उनके माता-पिता उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। कमरे में चल रहे कूलर में अचानक करंट आ गया। वैष्णवी उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमार्टम घर ले गए शव घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे। वे अपनी बेटी की मौत से गहरे सदमे में थे। उन्होंने अपनी बेटी का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले जाने का फैसला किया। बनी सिंह के दो बच्चे थे, जिनमें वैष्णवी बड़ी थी। उसका एक छोटा बेटा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: चंदपा में कूलर से करंट लगने पर बच्ची की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्ट, परिवार में छाया मातम #CityStates #Hathras #UttarPradesh #CurrentSeMaut #GirlDies #ChandapaHathras #NaglaMansa #HathrasNews #SubahSamachar