Chandigarh News: पीजीआई के गोल्ड मेडलिस्ट्स में बेटियों का दबदबा.. 30 अप्रैल को होगा सम्मान

चंडीगढ़। पीजीआई के 39वें वार्षिक दीक्षांत समारोह (30 अप्रैल) से पहले जारी गोल्ड मेडलिस्ट्स की सूची में इस बार बेटियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। क्लीनिकल, रिसर्च और सुपर स्पेशलिटी समेत कई प्रमुख श्रेणियों में छात्राओं ने बाजी मारी हैजो मेडिकल शिक्षा में बदलते ट्रेंड और नारी शक्ति की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है। दीक्षांत समारोह में सबसे बड़ा सम्मान कटारिया मेमोरियल गोल्ड मेडल डर्मेटोलॉजी की डॉ. इशिता को मिलेगा, जिन्हें वर्ष 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ पोस्ट ग्रेजुएट चुना गया है। मेजर जनरल अमीर चंद गोल्ड मेडल (रिसर्च अवॉर्ड 2024) में भी बायोकेमिस्ट्री की डॉ. अंशिका चौहान ने पीएचडी श्रेणी में स्थान बनाया जबकि क्लीनिकल कैटेगरी में डॉ. विभु जैन का नाम शामिल है। बायोमेडिकल रिसर्च में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रो. डी. सुब्रह्मण्यम गोल्ड मेडल पीडियाट्रिक्स की डॉ. अभिरामी नायर को दिया जाएगा जो दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान पाने वाली चुनिंदा प्रतिभाओं में शामिल हैं। एनाटॉमी में नील कमल, पैथोलॉजी में डॉ. निथ्ये पार्वती और डॉ. ऐश्वर्या कार्तिकेयन, पीडियाट्रिक्स में डॉ. अभिरामी नायर और डॉ. एस.बी. मिथुन कृष्णा जैसे नाम सूची में हैं, जहां छात्राओं की मजबूत मौजूदगी दिखती है।एनेस्थीसिया, न्यूरोसर्जरी और रेडियोडायग्नोसिस जैसे क्षेत्रों में भी छात्राओं ने अपनी पहचान बनाई है। रेडियोडायग्नोसिस में डॉ. सोनम चौधरी और पैथोलॉजी व पीडियाट्रिक्स में कई छात्राओं का चयन इस बात का संकेत है कि अब मेडिकल शिक्षा में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। 30 अप्रैल को होने वाले इस दीक्षांत समारोह में इन सभी मेधावी डॉक्टरों और शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड मेडलिस्ट्स की लिस्टडॉ. इशिता (एमडी डर्मेटोलॉजी) – बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2024-25 डॉ. अंशिका चौहान (पीएचडी, बायोकेमिस्ट्री) – बेस्ट रिसर्च (पीएचडी) 2024डॉ. विभु जान (एमएस जनरल सर्जरी) – बेस्ट रिसर्च (क्लिनिकल) 2024डॉ. अभिरामी नायर (एमडी, पीडियाट्रिक्स) – बेस्ट पब्लिश्ड रिसर्च 2024नील कमल (एमएससी, एनाटॉमी) – बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (2017-21)डॉ. जीवा कुमार आर. (एमडी) – एनेस्थीसिया 2023डॉ. झावर वन्नी सुभाष (एमडी) – एनेस्थीसिया 2024डॉ. केरकर आद्या नीतीश (एमडी) – पैथोलॉजी 2022डॉ. निथिये पार्वती ई. (एमडी) – पैथोलॉजी 2023डॉ. ऐश्वर्या कार्तिकेयन (एमडी) – पैथोलॉजी 2024डॉ. प्रसन्ना एस. (एमडी) – पीडियाट्रिक्स 2022डॉ. अभिरामी नायर (एमडी) – पीडियाट्रिक्स 2023डॉ. एसबी मिथुन कृष्णा (एमडी) – पीडियाट्रिक्स 2024डॉ. एचसीएचवी तुलसी राम (एम सीएच ) – न्यूरोसर्जरी 2023-24डॉ. अक्षय राज सिंह राजपूत (एम सीएच ) – न्यूरोसर्जरी 2024-25डॉ. दमनदीप सिंह (एमडी ) – रेडियोडायग्नोसिस 2022डॉ. शुभम सैनी (एमडी) – रेडियोडायग्नोसिस 2023डॉ. सोनम चौधरी (एमडी) – रेडियोडायग्नोसिस 2024

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: पीजीआई के गोल्ड मेडलिस्ट्स में बेटियों का दबदबा.. 30 अप्रैल को होगा सम्मान #GirlsDominatePGIGoldMedalists #ToBeHonoredOnApril30 #SubahSamachar