Dehradun News: त्योहारी सीजन में फिर सोने-चांदी के भाव में उतर चढ़ाव, असमंजस में ग्राहक
- पिछले साल त्योहारों के दौरान तेजी के बाद गिरे थे दाम, इस बार दिवाली से पहले नरमी का रुखसंवाद न्यूज एजेंसीविकासनगर। त्योहारी सीजन में पछवादून में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले साल त्योहारों के दौरान दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी आई थी, जबकि इस बार दिवाली से पहले कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। लगातार गिरते भाव के बीच ग्राहक असमंजस में हैं कि अभी खरीदारी करें या दिवाली तक और गिरावट का इंतजार करें।पिछले साल अक्तूबर में सोने का औसत भाव करीब 1.10 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो दिसंबर में बढ़कर 1.27 लाख रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, इस साल सोना एक समय में 1.50 लाख रुपये के करीब पहुंच गया था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बाद अक्तूबर में औसत भाव करीब 1.30 लाख रुपये प्रति दस ग्राम बना हुआ है। इसी तरह, चांदी का भाव पिछले वर्ष अक्तूबर में करीब 1.56 लाख रुपये प्रति किलो था, जो इस साल बढ़कर 3.50 लाख रुपये के पार पहुंच गया था। अब गिरावट के बाद भाव करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है।स्थानीय सराफा कारोबारी अर्पण अग्रवाल के अनुसार, सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट खरीदारी का अच्छा अवसर है। आने वाले समय में कीमतों में फिर तेजी आने की संभावना है। वहीं, ज्वैलरी शोरूम के मैनेजर सतीश ठाकुर ने बताया कि भाव में नरमी के बावजूद कई ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं। उन्हें धनतेरस और दिवाली तक कीमतें और कम होने की उम्मीद है।स्थानीय निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि उन्हें त्योहार के लिए सोने के आभूषण खरीदने हैं, लेकिन लगातार गिरते भाव को देखते हुए अभी फैसला नहीं ले पा रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासी पूजा राणा का कहना है कि सोने के दाम में और गिरावट की उम्मीद है। ऐसे में खरीदारी रोक रखी है, लेकिन अचानक तेजी आने की भी आशंका बनी है। इसी असमंजस के चलते ग्राहक बाजार के भाव पर नजर बनाए हुए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:12 IST
Dehradun News: त्योहारी सीजन में फिर सोने-चांदी के भाव में उतर चढ़ाव, असमंजस में ग्राहक #GoldAndSilverPricesFluctuateAgainDuringTheFestiveSeason #SubahSamachar
