Gold Price Hike: महंगा हुआ सोना, फिर भी नहीं टूटा यूपी वालों का मोह
कुशीनगर के मेले में प्यार, ब्लैकमेल और फिर कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेवरही थाना क्षेत्र के रहने वाले 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गाजियाबाद की रहने वाली महिला बाउंसर आरती अहिरवार पर है, जिसे भागते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों एक ही मेले में काम करते थे और लंबे समय से एक-दूसरे के करीब थे। बताया जा रहा है कि दोनों की नजदीकियां गोरखनाथ मेले के दौरान बढ़ी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि शैलेश ने आरती का आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी विवाद को लेकर आरती बुधवार रात हाटा मेले पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों के बीच बातचीत हुई, फिर कहासुनी शुरू हो गई। रात करीब डेढ़ बजे दोनों ने साथ खाना खाया और बाद में सोने चले गए। आरोप है कि देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरती ने गुस्से में आकर शैलेश का गला दबा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। वारदात के बाद मौके से निकल रही आरती को गश्त कर रही पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मोबाइल फोन समेत कई सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब कॉल डिटेल, वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 08:39 IST
Gold Price Hike: महंगा हुआ सोना, फिर भी नहीं टूटा यूपी वालों का मोह #ShortVideos #UttarPradesh #SubahSamachar
