Gorakhpur News: गोरखपुर रंग महोत्सव का आगाज, पांच होंगी नाट्य प्रस्तुतियां
- अतिथियों ने दिवंगत कलाकारों और रंगमंच से जुड़ी हस्तियों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शनिवार को पांच दिवसीय चौथे गोरखपुर रंग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी, आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजीनियर आरडी सिंह, नितिन मातनहेलिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर रंगमंच और कला जगत से जुड़ी दिवंगत हस्तियों को याद किया गया। स्वर्गीय अभिनेता नाना पाटेकर, मशहूर नाट्य अभिनेता एवं निर्देशक आलोक चटर्जी, नाट्य लेखक नरेंद्र देव पांडेय और गोरखपुर में जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर रहे डॉ. मृत्युंजय राय के चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकार नाटकों का मंचन करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:09 IST
Gorakhpur News: गोरखपुर रंग महोत्सव का आगाज, पांच होंगी नाट्य प्रस्तुतियां #GorakhpurTheatreFestivalBegins;FivePlaysToBeStaged #SubahSamachar
