सरकारी नौकरी : आरआरबी ने बढ़ाई रिक्तियां, अब 4,487 पदों पर होगी जेई भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती में रिक्तियों की संख्या में इजाफा किया है। कुल पदों की संख्या 4,029 से बढ़ाकर अब 4,487 कर दी गई है, यानी 458 नए पद जोड़े गए हैं। इससे पहले भी पदों में संशोधन किया गया था जब विज्ञापन के 3,993 पदों में 36 नए पद जुड़ने से संख्या 4,029 हुई थी। यह बढ़ोतरी प्रयागराज, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, मुंबई और सिलीगुड़ी समेत अन्य बोर्डों के अंतर्गत की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य बोर्डों की रिक्तियों और भर्ती के बाकी नियम व शर्तें यथावत रहेंगी। बता दें आरआरबी ने 13 अगस्त को केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 4/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के पदों पर भर्ती निकाली थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सरकारी नौकरी : आरआरबी ने बढ़ाई रिक्तियां, अब 4,487 पदों पर होगी जेई भर्ती #CityStates #Prayagraj #SarkariNaukri #SarkariNaukriUp #RailwayBharti2026 #SubahSamachar