Gurugram News: महंगे सोने के दौर में कम वजन के आभूषणों का बढ़ा क्रेज

कीमतों में नरमी आते ही गुरुग्राम के सराफा बाजार में लौटी रौनक, शादियों के लिए खरीदारी तेजसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद गुरुग्राम के सराफा बाजार में ग्राहकों का उत्साह बरकरार है। पिछले कुछ दिन से कीमतों में आई गिरावट (नरमी) के बाद आभूषणों की खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।सदर बाजार सहित विभिन्न सराफा बाजारों में शादी-विवाह वाले परिवार खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में इस समय सबसे बड़ा रुझान लाइट वेट (हल्के वजन) के आभूषणों की तरफ है। लोग अपने बजट के अनुसार, कम वजन की अंगूठी, चेन, झुमके और मंगलसूत्र खरीद रहे हैं। इसके साथ ही चांदी के सिक्कों और पायल की मांग भी बनी हुई है।सराफा कारोबारियों के अनुसार, दाम ऊंचे होने के बावजूद बिक्री पर मंदी का असर नहीं है, बल्कि ग्राहकों ने जरूरत के अनुसार खरीदारी का स्मार्ट तरीका अपना लिया है। कुछ ग्राहक कीमतों में और गिरावट की उम्मीद में बाजार पर नजर रखे हुए हैं, तो कई मौजूदा रेट पर ही खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं।----------------------------महंगाई ने बदली प्राथमिकतासोने और चांदी की कीमतें अधिक जरूर हैं, लेकिन इससे बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। पिछले कुछ दिन में भाव कम होने के कारण ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। - अनुज जैन, सराफा कारोबारी कीमतों में गिरावट का असर ग्राहकों की खरीदारी पर देखने को मिल रहा है। कई ग्राहक पहले अधिक कीमतों के कारण खरीदारी टाल रहे थे, लेकिन अब आभूषण खरीद रहे हैं। - आशीष वर्मा, सराफा कारोबारीमहंगाई के बावजूद लोग सोने और चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। चेन, अंगूठी, झुमके और चांदी की पायल की मांग बनी हुई है। अब लोग कम वजन के आभूषण को प्राथमिकता दे रहे हैं। - निखिल गर्ग, आभूषण विक्रेताकीमतों में हालिया गिरावट के कारण खरीदारी को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन और बजट के अनुसार आभूषण तैयार करवाना चाहते हैं। - तारा चंद, आभूषण विक्रेता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: महंगे सोने के दौर में कम वजन के आभूषणों का बढ़ा क्रेज #GrowingCrazeForLightweightJewelleryInAnEraOfHighGoldPrices #SubahSamachar