Noida News: युवक को पीटकर किया घायल
जहांगीरपुर (संवाद)।कस्बा जहांगीरपुर अड्डे पर बाइक सवार युवकों ने एक युवक को टक्कर मारकर बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित विकास कुमार निवासी गांव जवां ने जहांगीरपुर पुलिस चौकी व कोतवाली जेवर में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। विकास के मुताबिक, 2 नवंबर को शाम करीब 4 बजे वह मोबाइल ठीक कराकर जहांगीरपुर अड्डे पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी कस्बा निवासी अमित, नितिन, वैभव व सौरभ बाइक से पहुंचे और जानबूझकर उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों व तमंचे की बट से उसकी पिटाई की और फोन करके तीन अज्ञात साथियों को भी बुला लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:40 IST
Noida News: युवक को पीटकर किया घायल #Gdsf #SubahSamachar
