H1N1 Infection: स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट, जानिए ये सामान्य सर्दी-जुकाम वाली बीमारी से कितना अलग
संक्रामक बीमारियांसमय के साथ अब बहुत कॉमन होती जा रही हैं। कमजोर होती लोगों की इम्युनिटी और वायरस-बैक्टीरिया के नए स्ट्रेन लगातार खतरा बढ़ाते हुए देखे जा रहे हैं। पिछले एक महीने से दक्षिण भारत का राज्य केरल, शिगेला और निपाह जैसेसंक्रामक रोगों के चपेट में है। इस बीच कर्नाटक में H1N1 (स्वाइन) फ्लू को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने इससे एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी थी। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिवार और करीबी सदस्यों की निगरानी कर रहा है, ताकि संक्रमण के फैलने की आशंका को रोका जा सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वाइन फ्लू के लक्षण आमतौर पर सामान्य इंफ्लुएंजा यानी सर्दी-जुकाम वाली बीमारी से मिलते-जुलते होते हैं। यही कारण है कि अक्सर लोग दोनों बीमारियों में अंतर नहीं कर पाते। आमतौर पर बीमारी का सही पता तब चलता है जब संक्रमण तेजी से बढ़ने लगता है और मरीज को सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार और गंभीर जटिलताएं होने लग जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से हुई मौत को लेकर अलर्ट कर रहे हैं ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि स्वाइन फ्लू और सामान्य सर्दी-जुकाम वाले वायरस में क्या अंतर है और इसकी पहचान कैसे की जाए
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 13:46 IST
H1N1 Infection: स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट, जानिए ये सामान्य सर्दी-जुकाम वाली बीमारी से कितना अलग #HealthFitness #National #H1n1SwineFlu #SwineFlu #H1n1Virus #FluInfection #स्वाइनफ्लूऔरसामान्यफ्लूमेंअंतर #भारतमेंस्वाइनफ्लू #H1n1VsInfluenza #H1n1VsSeasonalFlu #SubahSamachar
