Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस स्टैंड में दिखेगा आधुनिकता और पहाड़ी वास्तुकला का संगम

125 करोड़ की लागत से बन रहा अंतर्राज्यीय बस अड्डा, सोशल मीडिया पर वायरल मॉडल को मिल रही सराहनासंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। शहर में निर्माणाधीन नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड में आधुनिक वास्तुकला और पारंपरिक पहाड़ी शैली का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसके प्रस्तावित मॉडल की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।मॉडल में अत्याधुनिक डिजाइन के साथ पहाड़ी वास्तुकला की झलक साफ नजर आ रही है। विशेष रूप से ढलानदार छत और पारंपरिक शैली का समावेश लोगों को आकर्षित कर रहा है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह बस अड्डा प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा होगा। हमीरपुर में पिछले दो दशकों से बड़े और आधुनिक बस अड्डे की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब साकार किया जा रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।सरकार ने इस वर्ष इसके लोकार्पण का लक्ष्य तय किया है। बहुमंजिला इस बस अड्डे में बसों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग के साथ-साथ कई सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण पूरा होने के बाद यहां विभिन्न विभागों के कार्यालय शिफ्ट करने की योजना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस स्टैंड में दिखेगा आधुनिकता और पहाड़ी वास्तुकला का संगम #HamirpurBusStandWillSeeAConfluenceOfModernityAndHillArchitecture. #SubahSamachar