Aligarh News: निखिल के शतक से हमजाह क्रिकेट अकादमी की जीत
राठगांव स्थित हमजाह क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेली जा रही ओपन क्रिकेट सीरीज में मेजबान हमजाह क्रिकेट अकादमी ने अंशुल क्रिकेट क्लब को 87 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हमजाह क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 268 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। निखिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 105 रन बनाए। शाहनवाज ने 94 रन की पारी खेली। अंशुल क्रिकेट क्लब की ओर से अयान खान ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंशुल क्रिकेट क्लब की टीम 33.1 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। रोहित ने 38, अंशुल ने 35, जीशान ने 33 और यश ने 28 रन बनाए। अकादमी की ओर से मुज्तबा ने तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। परितोष, नासिर और अमीर हम्ज़ाह ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस अवसर पर अल्तमश, नावेद, आतिफ, अयान, आदम, हम्माद, देव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:57 IST
Aligarh News: निखिल के शतक से हमजाह क्रिकेट अकादमी की जीत #AligarhNews #Sports #SubahSamachar
