Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर बिजली सुरक्षा के विशेष इंतजाम, होगी निगरानी
- झूलते तार, क्षतिग्रस्त खंभे और खुले जंक्शन बॉक्स होंगे दुरुस्त- प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास जेई, एसडीओ व एक्सईएन रहेंगे भ्रमणशीलगोरखपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिजली निगम ने सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख शिवालयों के आसपास बिजली करंट से दुर्घटना से बचाव के लिए तैयारी की जा रही है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर झूलते तार, क्षतिग्रस्त बिजली खंभे, खुले जंक्शन बॉक्स और अन्य जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही खंभे पर प्लास्टिक पैनलिंग सहित अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख शिव मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों, फीडरों और बिजली लाइनों की विशेष जांच की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी भी खराबी का तत्काल निस्तारण किया जा सके। प्रत्येक सोमवार को संबंधित क्षेत्र के जेई, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता मंदिरों और कांवड़ मार्गों के आसपास लगातार भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:38 IST
Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर बिजली सुरक्षा के विशेष इंतजाम, होगी निगरानी #HangingWires #DamagedPoles #AndOpenJunctionBoxesWillBeRepaired. #SubahSamachar
