UP: काशी में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, निकलेगी तिरंगा यात्रा; शहीदों के परिजनों का सम्मान
भाजपा की ओर से 10 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाकर घरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को लखनऊ मुख्यालय से निकलने वाली तिरंगा यात्रा से होगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सोमवार को रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 4 और 5 अगस्त को जिला योजना और 6 अगस्त को मंडल योजना बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 10 से 12 अगस्त तक हर मंडल और महानगरों के वार्ड स्तर पर एक से दो किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 00:02 IST
UP: काशी में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, निकलेगी तिरंगा यात्रा; शहीदों के परिजनों का सम्मान #CityStates #Varanasi #TirangaYatra2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
