Rewari News: आंधी-बारिश का कहर, उड़ी टीन की छतें

भिवाड़ी। कई दिनों की तेज गर्मी और उमस के बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे कोटकासिम सहित तिजारा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। तेज हवा के साथ चक्रवात के रूप में आई तेज बारिश में ग्रामीण क्षेत्रों में टीन की छतें उड़ गईं जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। बिजली के पोल और पेड़ धराशाई हो गए जिससे बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। हालांकि भिवाड़ी शहर में हल्की बारिश हुई और कुछ देर में ही मौसम सामान्य हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: आंधी-बारिश का कहर, उड़ी टीन की छतें #HavocCausedByStormsAndRain;TinRoofsBlownAway. #SubahSamachar