Sant Kabir Nagar News: सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल की हुई अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

धनघटा। हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव को शुक्रवार को सरयू नदी के विडहर घाट पर अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे रजत ने जब पिता की चिता अग्नि दी, तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जय हिंद के उद्घोष के साथ यह जवान अपने अनंतिम यात्रा पर रवाना हो गया। क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी जनार्दन यादव(45) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिद्धार्थनगर के हाईडिल थाने में दीवान के पद पर कार्यरत थे। होली के दिन वह अवकाश पर घर आए थे। जब वह राम जानकी मार्ग से होकर कहीं पर जा रहे थे, तो टाडा के पास उनकी बाइक से सामने से आ रहे ही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे हेड कांस्टेबल समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव हेलमेट भी लगाए थे, लेकिन उनका हेलमेट बचाव नहीं कर सका। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जनार्दन यादव को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शुक्रवार को सरयू नदी के बिडहर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने अपने साथी को सलामी दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 22:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल की हुई अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar