Bihar: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक के परखच्चे उड़े; दूसरा मकान में घुसा, चालक की मौत

गोपालगंज जिले केबैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप स्टेट हाईवे-90 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक ट्रक के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरा बेकाबू ट्रक सड़क किनारे स्थित एक रिहायशी मकान में जा घुसा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। रात ढाई बजे हुआ दर्दनाक हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर बीती रात करीब 2:30 बजे हुई। बालू लेने जा रहे एक खाली ट्रक और बालू से लदे दूसरे ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। रात के सन्नाटे में हुई इस खौफनाक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण सहम गए और तुरंत राहत-बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक टक्कर की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बालू लेने जा रहे खाली ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं, बालू से लदा भारी ट्रक दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर एसएच-90 के किनारे स्थित स्थानीय चिकित्सक डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह के घर में जा घुसा। आधी रात को अचानक मकान में भारी ट्रक घुसने की आवाज से परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया तथा अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ये भी पढ़ें-Bihar News:तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना परिवार में कोहराम इस दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय अमरेश कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के साठी थाना क्षेत्र के नोनी पापड़ गांव निवासी स्वर्गीय होसिला तिवारी के पुत्र के रूप में हुई है। जैसे ही अमरेश की मौत की दुखद खबर उनके गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी दुर्घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से स्थिति को नियंत्रित किया और काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक के परखच्चे उड़े; दूसरा मकान में घुसा, चालक की मौत #CityStates #Bihar #Saran #GopalganjNews #BiharRoadAccident #BaikunthpurTruckAccident #Sh-90Accident #TwoTrucksCollision #GopalganjTruckCrash #BiharAccidentNews #TruckDriverKilled #RoadMishapBihar #GopalganjLatestNews #SubahSamachar