हेल्थ की बात: घर में मौजूद ये पत्तियां सेहत के लिए हैं बहुत खास, इम्युनिटी से लेकर पाचन तक में लाभकारी

क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पत्तियां अद्भुत स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होती हैं हर घर में आसानी से उपलब्ध इन पत्तियों को आयुर्वेद में सेहत का खजाना कहा जाता है। तुलसी एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जिसके सेवन से न सिर्फ प्राकृतिक तौर पर शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है साथ ही यह कई संक्रामक बीमारियों का प्रभावी घरेलू उपचार भी मानी जाती है। चाय में मिलाकर,काढ़े के रूप में या फिर तुलसी की पत्तियों के चबाकर इसके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। पेट से लेकर साफ त्वचा तक, तुलसी के पत्ते हमारे दिमाग और शरीर के लिए अद्भुत काम करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, अवसाद और सूजन से लड़ने में भी मदद करती है। एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण, तुलसी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करती है। मधुमेह और हृदय के रोगों की रोकथाम और इलाज में भी तुलसी लाभप्रद हो सकती है। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 23:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हेल्थ की बात: घर में मौजूद ये पत्तियां सेहत के लिए हैं बहुत खास, इम्युनिटी से लेकर पाचन तक में लाभकारी #HealthFitness #National #TulsiLeavesBenefits #HealthBenefitsOfHolyBasil #TulsiForDiabetes #TulsiBenefits #तुलसीकेपत्तोंकेफायदे #तुलसी #तुलसीकेऔषधीयगुण #SubahSamachar