Gurugram News: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार शिविर आयोजित
गुरुग्राम। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार (एसएनएसपी) अभियान के तहत 9 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की विभिन्न बीमारियों की जांच की जा रही है। अभियान के तहत सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में विशेष स्क्रीनिंग की गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और समय पर रोगों की पहचान करना है। इस दौरान खासतौर से निरोगी महिलाओं की जांच की जा रही है। शनिवार को शिविर में करीब 80 महिलाओं ने जांच कराई। सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि एनीमिया, बीपी, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान में एएनसी, पीएनसी, एनसीडी, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी, एनीमिया सहित सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की जांच शामिल है। अधिक गंभीर स्थिति में अस्पताल में आने वाली महिलाओं को दवाएं, काउंसलिंग और फॉलो-अप सेवाएं दी जा रही हैं। उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य परिणामों में सुधार हो सके। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 14:48 IST
Gurugram News: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार शिविर आयोजित #'HealthyWoman #EmpoweredFamily'CampOrganized #SubahSamachar
