Heart: हार्ट के मरीज जरूर जानें, क्या है ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल में अंतर और क्यों इनका बढ़ना खतरनाक?
हृदय को स्वस्थ रखना मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत भी है और चुनौती भी। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ियों के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है, सभी उम्र के लोग इसका शिकार हो रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि 30 से कम उम्र के लोगों में रक्त वाहिकाओं की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ गया है जिसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ रहा है। कम उम्र से ही इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है। मेडिकल रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि असंतुलित खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। ज्यादातर लोगों में समय पर जांच नहीं हो पाती है जिससे बीमारी का पता तब चल पाता है जब ये काफी बढ़ चुकी होती है। यही कारण है कि डॉक्टर ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल जैसे टेस्ट नियमित रूप से कराते रहने की सलाह देते हैं। लिपिड प्रोफाइल में गड़बड़ी यानी खून में फैट का असंतुलन हृदय रोगों का बड़ा जोखिम कारक है। कहीं आपके ब्लड टेस्ट मेंकोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर अक्सर बढ़ा तो नहीं रहता है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 16:38 IST
Heart: हार्ट के मरीज जरूर जानें, क्या है ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल में अंतर और क्यों इनका बढ़ना खतरनाक? #HealthFitness #National #CardiovascularDisease #CholesterolVsTriglycerides #HeartDisease #HighTriglycerides #दिलकीबीमारी #कोलेस्ट्रॉलऔरट्राइग्लिसराइड्स #ट्राइग्लिसराइड #SubahSamachar
