Agra News: राजश्री नाले की बताई सफाई, वहीं भारी गंदगी पाई

आगरा। नगर निगम के अधिकारियों ने राजश्री टॉकीज के पीछे बने नाले को कागजों में साफ बताया, लेकिन यह कचरे, सिल्ट और जूतों की कतरन, फोम से भरा मिला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इस नाले की तलीझाड़ सफाई बताई है। उनके दावों की परख के बाद नगर आयुक्त ने नाला सफाई की कमान खुद संभाली है। इसके लिए उन्होंने शहर से गुजर रहे सभी नालों का नक्शा तैयार कराया है, जिसमें वह हर नाले की अब तक हो चुकी सफाई का ब्योरा अधिकारियों से मांग रहे हैं।शहर में 18 बड़े नाले हैं, जिनमें 411 छोटे नाले गिरते हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी से नालों का ब्योरा मांगा गया, जिनकी सफाई हो चुकी है, उसमें राजश्री नाला भी शामिल है। मंटोला, काजीपाड़ा, भैंरो नाला आदि की सफाई के दावे किए गए, लेकिन पार्षदों ने इन नालों की सफाई की पोल खोल दी। वरिष्ठ पार्षद रवि माथुर के मुताबिक राजश्री नाले में केवल एक जगह 10 मीटर हिस्से की सफाई कराने के बाद इसे तलीझाड़ बताया गया, जबकि हकीकत ये है कि यह कतरन से भरा है और पानी बहता हुआ नजर नहीं आता। पुलिया के नीचे यह पूरी तरह से चोक है। 72 घंटे के अभियान का किया है दावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कागजी दावों की असलियत जानने के बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नालों की सफाई के लिए तीन दिन का महाभियान बुधवार से शुरू किया। इसमें तीन पालियों में चारों जोन के नाले साफ कराए गए और सिल्ट उठवाई गई। बुधवार को ताजगंज जोन में कोलिहाई नाहरगंज, जगनेर रोड के नाले, हरीपर्वत जोन में यमुना विहार तथा सुल्तानगंज की पुलिया नाला, लोहामंडी जोन में जगदीशपुरा नाला और छत्ता जोन में जलेसर रोड एवं भैंरों नाले पर चेन मशीनों से सफाई कराई गई। नालाकाहाल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: राजश्री नाले की बताई सफाई, वहीं भारी गंदगी पाई #HeavyFilthFoundAtTheSpotRajshriNaleHadClaimedWasClean. #SubahSamachar