अब सूर्य की हर किरण का हिसाब: कितनी धूप, कितनी गर्मी और कितना असर! नए सेंसर खोलेंगे मौसम और पर्यावरण के राज

गर्मी कितनी पड़ेगी, फसलों को कितनी धूप मिली और सूर्य की किरणों का हवा की गुणवत्ता पर क्या असर हुआ, अब इन सवालों के जवाब आंकड़ों के आधार पर तलाशना आसान होगा। चंडीगढ़ सेक्टर-39 के मौसम केंद्र में हाईटेक रेडिएशन सिस्टम लगाया गया है। इसमें लगे विशेष सेंसर सूर्य से आने वाले विकिरण की मात्रा और तीव्रता मापेंगे। इससे दिनभर धरती तक पहुंचने वाली सौर ऊर्जा में होने वाले बदलावों का रिकॉर्ड तैयार होगा। इन आंकड़ों से मौसम, तापमान, कृषि, पर्यावरण और वायु गुणवत्ता पर सूर्य के प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। अभी तक मौसम की निगरानी में तापमान, हवा की गति, नमी और बारिश जैसे मानकों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। नए सिस्टम से सौर विकिरण के आंकड़े भी उपलब्ध होंगे। इससे मौसम के व्यवहार को समझने के लिए वैज्ञानिकों को एक और महत्वपूर्ण आधार मिलेगा। मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा का मौसम और धरती के वातावरण पर सीधा प्रभाव पड़ता है। नए सिस्टम से इस प्रभाव को आंकड़ों के रूप में समझना आसान होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 05:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अब सूर्य की हर किरण का हिसाब: कितनी धूप, कितनी गर्मी और कितना असर! नए सेंसर खोलेंगे मौसम और पर्यावरण के राज #CityStates #Chandigarh-punjab #RadiationSystem #WeatherCentre #Chandigarh #SubahSamachar