हिमाचल: फर्जी डिग्री से नौकरी पाने पर पूर्व जेई समेत तीन पर एफआईआर, विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में खुलासा

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में फर्जी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। मामले में विजिलेंस ने पूर्व कनिष्ठ अभियंता (जेई) समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में तीनों के प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं। संबंधित शिक्षण संस्थानों कर्नाटक, राजस्थान और एनआईओएस ने सत्यापन के दौरान इनके नाम से प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार किया है। विजिलेंस थाना चंबा में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। विजिलेंस की जांच के अनुसार, खणी निवासी अनिल कुमार वर्ष 2022 में बिजली बोर्ड के होली उपमंडल में कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के दौरान कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा प्रस्तुत किया था। सत्यापन करवाने पर पता चला कि उनके नाम से ऐसा कोई डिप्लोमा जारी नहीं किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 22:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: फर्जी डिग्री से नौकरी पाने पर पूर्व जेई समेत तीन पर एफआईआर, विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में खुलासा #CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #Chamba #HimachalFakeDegreeCase #SubahSamachar