हिमाचल: सीबीएसई से संबद्ध होंगे पांच और सरकारी स्कूल, 1371 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के पांच और सरकारी स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन स्कूलों में सीबीएसई की कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पांचों स्कूलों के 1,371 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अभी राज्य में 151 सरकारी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं। सीबीएसई से संबद्ध किए जाने वाले इन स्कूलों में शिमला जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़गांव, धमवाड़ी, जांगला और तकलेच शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: सीबीएसई से संबद्ध होंगे पांच और सरकारी स्कूल, 1371 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpCbseGovtSchools #SubahSamachar