Himachal: शिलाई और चौपाल में खुलेंगे स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल गर्ल्स हॉस्टल में शुरू होगी बॉक्सिंग

हिमाचल प्रदेश में स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शिक्षा विभाग ने सिरमौर जिले के शिलाई और शिमला के चौपाल में नए स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने को मंजूरी दे दी है। जुब्बल स्थित गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल को अपग्रेड करते हुए वहां बॉक्सिंग खेल भी शुरू किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों के लिए कबड्डी का स्पोर्ट्स हॉस्टल खोला जाएगा, जबकि पीएम श्री स्कूल चौपाल में लड़कों के लिए वॉलीबाल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। दोनों में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। दोनों के लिए एक-एक कोच का पद भी सृजित किया है, जिन्हें जॉब ट्रेनी आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Shimla



Himachal: शिलाई और चौपाल में खुलेंगे स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल गर्ल्स हॉस्टल में शुरू होगी बॉक्सिंग #CityStates #Shimla #SubahSamachar