Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने के आसार हैं। उधर, मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। माैसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हालांकि, मानसून के हिमाचल पहुंचने में अभी समय लग सकता है। आज राजधानी शिमला में धूम खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:31 IST
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalWeatherForecast #SubahSamachar
