Una News: हिमाचल को जल्द मिलेंगे 700 होमगार्ड के जवान

ऊना। हिमाचल प्रदेश को जल्द ही 700 नए होमगार्ड के जवान मिलेंगे। प्रदेश की 12 बटालियनों में तैनाती होगी। इन दिनों भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया जारी है। हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और शिमला में दो बटालियनों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शिमला की तृतीय बटालियन सुन्नी में 14 और 15 जून को, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और ऊना में 23 से 29 जून को यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। बता दें कि हिमाचल पुलिस भर्ती के मानकों के अनुसार पहली बार हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड के जवानों की भी भर्ती प्रक्रिया हो रही है। जिसमें हाई जंप, लॉन्ग जंप, 100 मीटर की दौड़ के अलावा ग्राउंड टेस्ट और 1500 मीटर की दौड़ भी शामिल की गई है। इस प्रक्रिया में रोजाना 750 के करीबन जवानों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने और शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया की परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है और इसमें 60 फीसदी की उपस्थिति जवानों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। शारीरिक दक्षता की परीक्षा की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जुलाई और अगस्त में लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। जिसकी तारीख तय होते ही परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं की बटालियन में होमगार्ड के पद पर तैनाती होगी। हिमाचल होमगार्ड कमांडेंट ऊना एचपीएस हितेश लखनपाल का कहना है कि इन दिनों विभिन्न बटालियन में होमगार्ड के जवानों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद लिखित परीक्षा का भी आयोजित की जाएगी। उसके बाद अंतिम छंटनी की प्रक्रिया में जो युवा पास होगा। उनकी तैनाती प्रदेश की 12 बटालियनों में होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 23:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: हिमाचल को जल्द मिलेंगे 700 होमगार्ड के जवान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar