Jind News: हॉकी नर्सरी डूमरखा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी नरवाना। नवदीप स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डूमरखा, बेलरखा, सफीदों और हमीरगढ़ की चार टीमों ने भाग लिया। हॉकी नर्सरी डूमरखा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। साथ ही प्रदेश स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए परीक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में डूमरखा ने हमीरगढ़ को 4-0 के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले हमीरगढ़ ने बेलरखा को 2-0 के अंतर से हराया था। अंडर-17 आयु वर्ग में डुमरखा की टीम ने सफीदों को 5-0 से हराया। इसके बाद डूमरखा ने हमीरगढ़ को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता सभी खिलाड़ी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूमरखा की छात्राएं हैं। इस जीत से हॉकी नर्सरी ने जिले में अपनी मजबूत पहचान कायम की है।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल दिखाया। उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक कमलेश और हॉकी कोच सुमित श्योकंद ने खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से तैयार किया। प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। हॉकी नर्सरी डूमरखा कई वर्षों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 15:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: हॉकी नर्सरी डूमरखा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक #HockeyNurseryDumerkhaWinsGoldMedalsAtTheDistrict-levelCompetition. #SubahSamachar