Holi 2026: होली का स्पेशल ड्रिंक ठंडाई, स्वाद भी और सेहत भी; जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान
होली का त्योहार देशभर में आनंद और उत्साह के साथ मनाया जा रहाहै। मेल-मिलाप और पारंपरिक व्यंजनों के इस खास पर्वका हम सभी को पूरे साल इंतजार रहता है। होली को इसके पकवान और मिठाइयां और भी खास बना देती हैं। गुझिया-मिठाइयां, रंग-गुलाल होली की पहचानहैं। हालांकि होली के उत्सव के दौरान अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतनाभी जरूरी है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से डायबिटीज के मरीजों को होली में खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है, थोड़ी सी लापरवाही आपके शुगर लेवल को बढ़ाने वाली हो सकती है। इसी तरह रंग-गुलाल खेलते हुए भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि ये आंखों में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली पर बनने वाले व्यंजन केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि परंपरा और पोषण से भी जुड़े हैं। होली में ठंडाई पीने की भी बड़ा महत्व होता है। इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 11:56 IST
Holi 2026: होली का स्पेशल ड्रिंक ठंडाई, स्वाद भी और सेहत भी; जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान #HealthFitness #National #BenefitsOfThandai #HowMuchThandaiIsSafe #ठंडाईकेफायदेऔरनुकसान #HoliSpecialDrinkThandai #होली2026 #ठंडाईकेफायदे #SubahSamachar
